Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Seraikela Crime News: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.054 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Seraikela: नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आमदा ओपी क्षेत्र में देर रात एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.054 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगेश्वर प्रधान (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाल-काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (संख्या JH05U-2402) से गांजा लेकर बड़ाबाम्बो से खमारडीह होते हुए आमदा की ओर जा रहा है। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आमदा ओपी क्षेत्र स्थित रेलवे ब्रिज के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 1:45 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस जांच देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में गांजा, बाइक और मोबाइल बरामद
गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 1.054 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लाल-काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही गांजा के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, अनुसंधानकर्ता योगेश रजक, काशिकांत गोराई, आरक्षी राजेश बानरा, राजेन्द्र नाथ किस्कू तथा बिश्वनाथ ठाकुर शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !