Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Seraikela Crime News: चौका के ढाबे में पिस्टल दिखाकर लूट, 7 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे अपराधी

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने ढाबा संचालक को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. चौका-कांड्रा सड़क पर घाटडुलमी स्थित माउंट टेन व्यू ढाबा एंड रेस्टोरेंट में चार युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे. चारों ने पहले ढाबे में खाना खाया. इसके बाद बिल देने के लिए काउंटर पर पहुंचे. इसी दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली. पिस्टल निकलते ही ढाबा संचालक प्रकाश महतो ने युवक का हाथ पकड़ लिया. इसी बीच दूसरे अपराधी ने हथौड़े से प्रकाश के सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद अपराधियों ने काउंटर में रखे करीब 7 हजार रुपये निकाल लिए. संचालक और एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी लेकर वे वहां से निकल गए.

दो बाइक से पहुंचे थे चारों युवक
प्रकाश महतो के मुताबिक, चारों युवक दो बाइक से ढाबे पर आए थे. इनमें एक बाइक R15 और दूसरी स्प्लेंडर थी. ढाबे में शाम तक का खाना खत्म हो चुका था. इसके बावजूद युवकों के कहने पर उनके लिए खाना तैयार किया गया. चारों ने मछली-भात खाने के बाद वारदात को अंजाम दिया.

पिस्टल निकालते समय गिरी गोली
अपराधियों के पिस्टल निकालने के दौरान एक गोली जमीन पर गिर गई. घटना के बाद सूचना मिलने पर चौका पुलिस ढाबे पर पहुंची. पुलिस ने मौके की जांच के दौरान जमीन पर गिरी गोली बरामद कर ली है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों का पता लगाने का प्रयास जारी है.

लगातार लूट की घटनाओं से बढ़ी चिंता
इलाके में हाल के दिनों में लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में डर बढ़ रहा है. बताया गया कि कुछ दिन पहले बानसा की सरकारी शराब दुकान में भी लूट की कोशिश हुई थी. इसी रात NH-33 पर उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप में भी पिस्टल के बल पर सेल्समैन से 25 हजार रुपये लूटे गए थे. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोग और व्यवसायी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !