Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Saraikela News: विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा

Saraikela: गम्हरिया स्थित विजयश्री ऑटोकम लिमिटेड के पूर्व श्रमिक मानिक प्रमाणिक एवं राजकुमार सिंह ने कंपनी प्रबंधन पर उत्पीड़न, बकाया वेतन भुगतान नहीं करने और श्रम कानूनों के उल्लंघन करने आरोप लगाया है। श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन कंपनी प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

श्रम अधीक्षक ने कंपनी को कड़ी चेतावनी देते हुए कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी श्रमिकों के बकाया भुगतान को निर्धारित समयावधि में नहीं करती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी न्यूनतम मजदूरी का पालन नहीं करती, पीएफ और ईएसआई में अनियमितता बरती जाती है, और श्रम अधिनियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। 

श्रमिकों की आगे की योजना
श्रमिकों ने जिला के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का फैसला लिया है। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा।

बता दे कि विजयश्री ऑटोकम लिमिटेड के खिलाफ श्रमिकों की शिकायत एक गंभीर मामला है। श्रम अधीक्षक की चेतावनी और श्रमिकों की मांगें इस बात की ओर इ संकेत कर रही हैं कि कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ लगातार मनमानी कर रही हैं और उनके अधिकारों को दर किनार करने के साथ ही श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !