Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Sahibganj News: साहिबगंज में मतदान ड्यूटी के दौरान फायरिंग, बूथ पर मचा हड़कंप

Sahibganj: साहिबगंज जिले के रसूलपुर दहला स्थित बूथ संख्या-04 पर नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक एक होमगार्ड जवान की राइफल से गोली चल जाने की घटना ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ड्यूटी के दौरान अचानक चली गोली
सूत्रों के मुताबिक रविवार की देर शाम पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच ड्यूटी पर मौजूद एक होमगार्ड जवान अपनी राइफल व्यवस्थित कर रहा था। तभी अचानक हथियार से गोली चल गई।

गोली की आवाज सुनते ही बूथ परिसर में मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच करीब 10 मिनट तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और होमगार्ड कमांडेंट सूरज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

संबंधित जवान और उसकी राइफल को थाना लाया गया है। एहतियातन उसकी जगह दूसरे जवान की तैनाती कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलने के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और चुनावी प्रक्रिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !