Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Ranchi News : वित्त मंत्री ने डीजीपी से मांगा जवाब, पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ranchi News : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस परिवार की ओर से लगाए जा रहे आरोप सही हैं, तो यह पूरे पुलिस तंत्र के लिए चिंता का विषय है।


पत्र में वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के कई प्रभावशाली लोगों, भूमाफियाओं और अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों को नियमों के विपरीत पुलिस के अंगरक्षक उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने इसे पुलिस बल के संसाधनों का दुरुपयोग बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

सुरक्षा मानकों की समीक्षा और जवाबदेही पर जोर

राधाकृष्ण किशोर ने यह भी कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भेजे गए कई पत्रों का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, जिससे विभाग में जवाबदेही और संवाद की कमी पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त वाहन की मांग उन्होंने व्यक्तिगत सुविधा के लिए नहीं, बल्कि अपने साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की थी। इस मांग को गलत तरीके से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है, इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कई कमियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिसकर्मी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तो यह पूरे सिस्टम के लिए गंभीर संकेत है। उन्होंने डीजीपी से पुराने सुरक्षा नियमों की समीक्षा कर समयानुकूल और व्यावहारिक सुरक्षा मानक लागू करने की अपील की। साथ ही कहा कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !