Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Ranchi News : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Ranchi News : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 अगस्त को राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

4 से 6 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

4 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

5 अगस्त को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं 6 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी वज्रपात और तेज हवा का असर बना रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में हजारीबाग के डीवीसी क्षेत्र में सबसे अधिक 43.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रांची में 8 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात और तेज हवा के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों, खुले मैदान से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !