Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Ranchi News : झारखंड पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, विवादित थानेदारों की होगी स्क्रीनिंग

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने के लिए ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है। इस अभियान के तहत गंभीर आरोपों, विभागीय जांच और विवादों में घिरे थाना प्रभारियों तथा पुलिस अधिकारियों की पहचान की जा रही है। ऐसे अधिकारियों को जल्द ही फील्ड पोस्टिंग से हटाया जा सकता है।


डीजीपी स्तर पर हो रही निगरानी, एसएसपी और एसपी से मांगी गई गोपनीय रिपोर्ट


सूत्रों के अनुसार पूरे अभियान की निगरानी डीजीपी स्तर से की जा रही है। राज्य के सभी एसएसपी और एसपी से उन अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई है, जिनके खिलाफ शिकायतें लंबित हैं या जिनका कार्यकाल विवादों में रहा है। पुलिस मुख्यालय में इन रिपोर्टों की समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया जा रहा है।


विवादित अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी से हटाने की तैयारी, साफ छवि वाले अफसरों को मिलेगी जिम्मेदारी


जानकारी के मुताबिक सरकार और गृह विभाग के साथ हाल में हुई बैठक के बाद इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य थानों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना और विवादित अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन या अन्य गैर-फील्ड पदों पर तैनात करना है।

मुख्यालय सूत्रों के अनुसार तीन स्तरों पर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया चल रही है। इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के उन अधिकारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिनके खिलाफ अदालत, एसीबी या विभागीय जांच के मामले लंबित हैं। लगातार शिकायतों का सामना कर रहे थाना प्रभारियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय की इस पहल को राज्य में पुलिस की छवि मजबूत करने और आम लोगों का भरोसा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि थानों की जिम्मेदारी साफ-सुथरी छवि, सक्रिय और अनुभवी अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !