Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News : गाजियाबाद से सकुशल मिला रांची का लापता किशोर, पुलिस की टीम ने किया बरामद

Ranchi News : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से कई दिनों से लापता चल रहे पंकज रविदास को रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे लोनी कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी इलाके से खोज निकाला।जानकारी के अनुसार पंकज रविदास 6 मार्च से लापता था। परिजनों की शिकायत के बाद जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद रांची पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से हुई संयुक्त कार्रवाई


राकेश रंजन  के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर कई जगहों पर छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि नाबालिग गाजियाबाद इलाके में मौजूद है। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर उसे बरामद कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गाजियाबाद पहुंचा। साथ ही इस मामले में किसी गिरोह या अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बच्चे को सुरक्षित रांची लाने की प्रक्रिया जारी है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !