Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Ranchi News: JAP-10 बना ट्रेनिंग हब, रांची में आज बड़ा पुलिस जमावड़ा, सुधार और सख्ती पर मंथन

Ranchi News: रांची के JAP-10 स्थित इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को राज्यस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


DGP सहित वरिष्ठ अधिकारी करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के साथ पुलिस महानिरीक्षक (IG) और उपमहानिरीक्षक (DIG) भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान अधिकारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने, अनुसंधान प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


नई तकनीक और जनसंपर्क पर रहेगा फोकस

विशेष शाखा द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों को नवीन कानूनी प्रावधानों, आधुनिक अनुसंधान तकनीकों और बेहतर जनसंपर्क व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। इस पहल से पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्षम और संवेदनशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !