Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Ranchi News: रांची पुलिस की बैंगलोर में छापेमारी, कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों पर शिकंजा

Ranchi News: रांची पुलिस को कुख्यात प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस ने रविवार रात बैंगलोर में छापेमारी करते हुए प्रिंस खान गैंग से जुड़े अपराधियों के एक ठिकाने का पता लगाय। गुप्त सुचना के आधार हुई कार्रवाई। 
धनबाद से गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में खुले कई राज  
पुलिस द्वारा रांची में भी गिरोह से जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले रांची पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार अपराधियों अफजल अमन उर्फ बाबर और अमन उर्फ कुबेर को रांची लाकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे हुए, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राणा राहुल सिंह नामक आरोपी बैंगलोर में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर वहां छापेमारी की गई, लेकिन वह मौके से फरार बताया जा रहा है। गौरतलब है कि रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में 7 मार्च को एक होटल में हुई फायरिंग और हत्या की जिम्मेदारी प्रिंस खान ने ली थी। इस घटना के बाद धनबाद में पुलिस और गिरोह के बीच मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें कई अपराधी घायल हुए और बाद में गिरफ्तार किए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !