Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ranchi News: रांची के कारोबारी परिवार में मातम, होटल व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत

Ranchi News: राजधानी रांची के होटल कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया की गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने लव भाटिया को बेहद गंभीर हालत में लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया था. वहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया शव
घटना की भनक लगते ही लालपुर थाने की पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया. लव भाटिया का परिवार रांची का बेहद चर्चित और बड़ा बिजनेस घराना है; उनके परिवार द्वारा मेन रोड स्थित “पंजाब स्वीट्स”, “होटल कैपिटल हिल” और शहर के प्रसिद्ध “कावेरी रेस्टोरेंट” की कई शाखाएं (चर्च कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर रोड, हरमू और कांके रोड) संचालित की जाती हैं. मृतक लव भाटिया खुद सर्कुलर रोड वाले कावेरी रेस्टोरेंट का पूरा कामकाज संभालते थे. उनकी मौत के कारणों को लेकर शहर के व्यावसायिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !