Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Ranchi News: नामकुम में कुएं से महिला का शव बरामद, सुबह घर से निकली थी बाहर

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान चाय बागान इलाके की रहने वाली जानकी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजनों के अनुसार, जानकी बीते कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उनका इलाज कांके स्थित रिनपास अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार तड़के करीब चार बजे घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। चिंता होने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान कुएं में मिला शव
परिवार और आसपास के लोगों की खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में महिला का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !