Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Ranchi News: नदिया के पार की गुंजा साधना सिंह का रांची आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Ranchi: 1980 के दशक की सुपरहिट हिंदी फिल्म नदिया के पार में ‘गुंजा’ का यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री साधना सिंह शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अभिनेत्री को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा गया, जिससे एयरपोर्ट परिसर कुछ देर के लिए उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।


अपनापन हमेशा उनके दिल में रहता है

अभिनेत्री साधना सिंह रांची में स्टोरी लाइन इंडिया द्वारा आयोजित रत्नश्री पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड उन्हें घर जैसा लगता है और यहां का स्नेह व अपनापन हमेशा उनके दिल में रहता है।

मीडिया की भूमिका को अहम बताया

फिल्म नदिया के पार में निभाए गए अपने लोकप्रिय किरदार को लेकर साधना सिंह ने कहा कि लोग आज भी उन्हें ‘गुंजा’ के नाम से पहचानते हैं। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि वह आज भी लोगों के लिए ‘गुंजा’ ही बनी हुई हैं। उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि यदि आज के दौर में नदिया के पार जैसी फिल्म बने, तो उसमें वह अपनी बेटी को अभिनेत्री के रूप में देखना चाहेंगी। समकालीन सिनेमा पर बोलते हुए उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट की प्रशंसा की और सोशल मीडिया के दौर में दर्शकों व मीडिया की भूमिका को अहम बताया।

आशुतोष द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद थे

इस अवसर पर स्टोरी लाइन इंडिया की फाउंडर साधना झा ने बताया कि उनकी संस्था हर वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करती है। इस वर्ष कला, संस्कृति, फैशन डिजाइन सहित अन्य क्षेत्रों की 40 प्रतिभाओं को रत्नश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आशुतोष द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !