Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Ranchi News: टेरर फंडिंग से जुड़े दो मामलों में NIA कोर्ट में सुनवाई टली, 18 सितंबर को होगी सुनवाई

Ranchi News: टेरर फंडिंग के आरोपी पूर्व एरिया कमांडर कृष्णा मांझी उर्फ कृष्णा दा से जुड़े दो मामलों की शनिवार को NIA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने अदालत से समय मांगा. दलील सुनने के बाद अदालत ने दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय कर दी.

NIA के रिकॉर्ड के मुताबिक, 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा उर्फ सौरभ दा, अविनाश दा, कृष्णा मांझी और आनंद के खिलाफ टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई चल रही है. NIA ने इस मामले में 30 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी. एजेंसी ने गिरिडीह के डुमरी थाना में पहले से दर्ज केस को टेकओवर किया था.

लेवी वसूली के दौरान हुई थी गिरफ्तारी
कृष्णा हांसदा को 16 जनवरी 2023 को गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के लुसियो जंगल से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, वह अपने साथी अभिजीत कोड़ा के साथ लेवी वसूलने पहुंचा था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान अभिजीत कोड़ा जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला.

पूछताछ के दौरान कृष्णा ने पुलिस को बताया था कि वह और अभिजीत कोड़ा स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य रामदयाल महतो के निर्देश पर लेवी वसूलने आए थे. उसके मुताबिक, इसी दौरान उनका सामना पुलिस से हो गया. लेवी किस व्यक्ति या संगठन से वसूलनी थी, इसकी जानकारी रामदयाल महतो को होने की बात उसने बताई थी. फिलहाल NIA की जांच और दोनों मामलों की न्यायिक प्रक्रिया जारी है. अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !