Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News: आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, फरार दोनों आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार

Ranchi News: रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को झारखंड पुलिस ने एक बड़े संयुक्त अभियान के तहत बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार होकर रांची से दिल्ली भागने की फिराक में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने आपस में तालमेल बिठाया और ट्रेन में ही आरोपियों की तलाश के लिए एक सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


गया के पास चलती ट्रेन की जनरल बोगी से दबोचे गए आरोपी
पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चलती ट्रेन में सवार हुईं और संदिग्धों पर लगातार पैनी नजर बनाए रखी। जैसे ही ट्रेन गयाजी जंक्शन को पार कर रफीगंज के पास पहुंची, पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर जनरल बोगी से दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। इस पूरे हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन की पल-पल की मॉनिटरिंग खुद रांची के सिटी एसपी द्वारा की जा रही थी ताकि आरोपी किसी भी सूरत में चकमा देकर भाग न सकें।

गिरफ्तारी के बाद रांची लाई पुलिस, पूछताछ जारी
सफलतापूर्वक गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों युवकों को रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर तुरंत रांची ले आई, जहां सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस द्वारा उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। इस पूरे इंटर-डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन को अंजाम देने में तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह के साथ-साथ रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं मुस्तैद जवान शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !