Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ranchi Fire Incident: रांची के पॉलीटेक्निक मैदान में खड़ी बुलेट में लगी आग, धू-धू कर जली बाइक

Ranchi: राजधानी के पॉलीटेक्निक मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मैदान में खड़ी एक बुलेट बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि पूरी बाइक जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गर्मी और शॉर्ट सर्किट की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक काफी देर से तेज धूप में खड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी या वायरिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया।

लगातार सामने आ रही हैं आग लगने की घटनाएं
बता दें कि रांची में लगातार दूसरे दिन बाइक में आग लगने की घटना सामने आई है। इससे पहले भी एक मोटरसाइकिल में आग लगने का मामला सामने आया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान वाहन मालिकों को अपने वाहनों की नियमित जांच करानी चाहिए। खासकर वायरिंग, बैटरी और फ्यूल सिस्टम की समय-समय पर जांच जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !