Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi Crime News: रांची के हटिया स्टेशन पर उतरे यात्री से लूटपाट मामले में पुलिस ने 3 को दबोचा

Ranchi Crime News: बेंगलुरु से हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे एक यात्री को धनबाद जाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचना था. वह स्टेशन से ऑटो में बैठा, लेकिन चालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर लूट लिया.
घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के यूकलिप्टस बगान के पास की बताई जा रही है. पीड़ित के अनुसार, ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने रास्ता बदल दिया. इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल, बैग, नकदी और अन्य सामान छीन लिया गया.

लूट के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. पीड़ित ने धुर्वा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.


SSP के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई. पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य व अन्य जानकारी जुटाई.

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धीरज कुमार सिंह और मेजर यादव को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है.

दो ऑटो समेत लूटा सामान बरामद
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो ऑटो जब्त किए हैं. आरोपियों के पास से यात्री का लूटा गया मोबाइल, बैग, प्रिंटर, कपड़े और 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.



पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी इसी तरह की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. उनके बयान के आधार पर एक अन्य मामले का भी खुलासा हुआ है और पुलिस ने इस संबंध में अलग से केस दर्ज किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !