Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi Crime News: कोकर में महिलाओं से दुर्व्यवहार और जातीय टिप्पणी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi Crime News: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर अखड़ा कोचा में एक दलित परिवार की महिलाओं ने पड़ोसी पर अभद्र व्यवहार, छेड़खानी और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता शिवानी देवी, रेणु देवी और कांति देवी का आरोप है कि देर रात वे घर में मौजूद थीं, तभी पड़ोस में रहने वाला ललित पांडे उर्फ झुनझुन पांडे कथित तौर पर दीवार की ईंट हटाकर घर के अंदर झांकने लगा. महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया.

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने कथित रूप से अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. साथ ही उसकी पत्नी खुशबू पांडे और बेटी रिया कुमारी पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में कहा गया है कि महिलाओं के साथ हाथापाई की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !