Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Ranchi Accident: रांची में बेकाबू थार का तांडव, 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, मातम का माहौल

Ranchi: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में बीती रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार बेकाबू थार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेलवे की महिला टीटी और उनके बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


आपको बताए कैसे हुआ हादसा

घटना देर रात लगभग 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोरंडा की ओर से आ रही एक थार कार अत्यंत तेज गति में थी। जो दुर्गा मंदिर पहुंचते के साथ ही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंदते हुए रांची रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर खून बिखर गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक और घायलों का विवरण

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो हटिया के सिंह मोड़ के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायलों में शामिल हैं, अन्नपूर्णा नायडू रांची रेलवे टीटी, कुणाल नायडू अन्नपूर्णा नायडू का बेटा, प्रशांत गौरव स्थानीय निवासी। संदीप महतो 40और अमित सिंह 35 जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अन्नपूर्णा नायडू बाजार से खरीदारी कर अपने बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं, जबकि अन्य घायल पास के ही एक गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे थे।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए अन्नपूर्णा और उनके बेटे कुणाल को राज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, क्योंकि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, प्रशांत गौरव का इलाज गुरुनानक अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धक्का मारने वाली कार और उसके चालक की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक अमरावती कॉलोनी का रहने वाला है। चुटिया थाना पुलिस की विभिन्न टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली जाएगी।इस दुर्घटना ने रेलवे कॉलोनी के खुशियों भरे गृह प्रवेश के माहौल को मातम में बदल दिया है। स्थानीय लोग आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !