Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Ramgarh News : नयासराय चौक पर पुलिस टीम पर हमला, 25 अज्ञात समेत 31 लोगों पर प्राथमिकी

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के नयासराय चौक पर पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 अज्ञात और छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


सरकारी कार्य में बाधा डालकर पुलिस पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, नयासराय चौक पर ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की भी बात सामने आई है।

छह नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना के बाद पुलिस ने छह नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !