Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Ramgarh News: रामगढ़ में देर रात बड़ा हादसा, बस में घुसी ऑटो, कई घायल, दो की गई जान

Ramgarh News: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोला से रामगढ़ जा रही ऑटो और सामने से आ रही बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह बस के अंदर तक घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही।

सदर अस्पताल में चालक और युवती मृत 
हादसे के समय ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में ऑटो चालक के अलावा सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी शामिल हैं। रिया एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रामगढ़ जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। उनकी मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

लोको पायलट समेत दो गंभीर घायल
दुर्घटना में पतरातू रेलवे के लोको पायलट रविरंजन भारती और अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रविरंजन भारती मुरी से ड्यूटी पूरी कर पतरातू लौट रहे थे। दोनों का रामगढ़ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। करीब आधे घंटे बाद यातायात को सामान्य कराया जा सका।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !