Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Railway Updates: NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Railway Updates: नीट (NEET)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 21 जून 2026 को राउरकेला और टाटानगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना और यात्रा को सुगम बनाना है। चक्रधरपुर मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार विशेष ट्रेन संख्या 68044 दिनांक 21 जून 2026 को राउरकेला से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और टाटानगर स्टेशन पर सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी।

सभी स्टेशनों और हॉल्टों पर मिलेगा ठहराव
रेलवे ने बताया कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस विशेष ट्रेन को राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों एवं हॉल्टों पर ठहराव दिया जाएगा। इससे छोटे स्टेशनों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष व्यवस्था अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और यात्रा संबंधी परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से की गई है। परीक्षा के दिन बड़ी संख्या में छात्रों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यात्री-अनुकूल सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध रेलवे
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने कहा है कि वह सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रेलवे ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !