Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Railway News: टाटानगर-कटक रेल मार्ग पर बढ़ेगी रफ्तार, खड़गपुर डिवीजन में थर्ड लाइन का सफल ट्रायल

Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में रेल परिचालन को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. खंतापारा और ओडिशा के सोरो स्टेशन के बीच करीब 18 किलोमीटर लंबी नवनिर्मित थर्ड लाइन का मंगलवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) ने निरीक्षण और ट्रायल किया.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई थर्ड लाइन शुरू होने के बाद टाटानगर से कटक रूट पर यात्री ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी. इसके साथ ही मालगाड़ियों के परिचालन की क्षमता भी बढ़ेगी और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आने की उम्मीद है.

आदित्यपुर-टाटानगर-सलगाझुड़ी तक भी बढ़ेगी लाइन क्षमता
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से थर्ड लाइन परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है. इसके अगले चरण में आदित्यपुर से टाटानगर होते हुए सलगाझुड़ी केबिन तक थर्ड लाइन का ट्रायल कराने की तैयारी है. रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रायल अक्टूबर तक होने की संभावना है.

थर्ड लाइन बनने से व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा और भविष्य में बढ़ते यात्री व माल यातायात के दबाव को संभालने में मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !