Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Purnima Sahu MLA: जमशेदपुर में चाइनीज चॉपर पर लगे प्रतिबंध, बढ़ती चापरबाजी से शहर में दहशत

Jamshedpur: जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार चापरबाजी की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिससे शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा चाइनीज चॉपर से कई लोगों पर जानलेवा हमले किए जाने की सूचनाएँ मिल रही हैं। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत होने की भी खबर है, जबकि कई घायल अस्पताल में इलाजरत हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
यह स्थिति शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक मानी जा रही है। जिस तरह से खुलेआम चाइनीज चॉपर का इस्तेमाल हो रहा है, उससे किसी भी समय बड़ी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। शहरवासियों का कहना है कि चापरबाजी में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह सामने आई है कि कुछ स्कूली बच्चे भी चाइनीज चॉपर मोज़े या बैग में रखकर स्कूल ले जा रहे हैं और आपसी मारपीट के दौरान इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह स्थिति अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और प्रशासन सभी के लिए चिंता का विषय बन गई है।

शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों के बैग की नियमित जांच के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएँ तथा शहर में चाइनीज चॉपर की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएँ, ताकि स्कूली बच्चों में इस खतरनाक प्रवृत्ति पर लगाम लग सके और भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !