Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Potka News: कार्य दिवस पर गायब कर्मचारी, सचिवालय बंद, ग्रामीणों की शिकायत निकली सच

Potka News: कार्य दिवस के बावजूद कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कड़ा रुख अपनाया। गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब वे पंचायत सचिवालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर उन्होंने मौके से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा को फोन कर स्थिति की जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की शिकायत सही, खुद जांच करने पहुंचे विधायक
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है, जिससे उन्हें अपने काम के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर ही जांच की, जिसमें पंचायत भवन बंद पाया गया। उन्होंने इसे जनहित के खिलाफ बताया।

लापरवाही पर जवाब-तलब, कार्रवाई के निर्देश
विधायक ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में कम से कम दो दिन पंचायत सचिवालय में कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके बावजूद कार्य दिवस पर अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,विधायक की चेतावनी
निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार ने स्पष्ट कहा कि पंचायत स्तर पर सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कर्मियों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को भटकना न पड़े। साथ ही चेतावनी दी कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !