Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Papaya Leaf Benefits: पपीते के पत्ते हैं सेहत का खजाना, डेंगू से लेकर डायबिटीज तक में असरदार

Papaya Leaf Benefits: अक्सर लोग पपीता खाते समय उसके पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते है. लेकिन सच यह है कि पपीते के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते है. आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
पोषक तत्वों से भरपूर पपीते के पत्ते की खूबियां जाने 
पपीते के पत्तों में विटामिन A, C और E अच्छी मात्रा में पाए जाते है. इसके अलावा इनमें पपेन नामक एंजाइम और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. ये शरीर को अंदर से साफ करने, कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और overall हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

डेंगू में सहायक, प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार होता है पपीते का पत्ता
विशेषज्ञों के अनुसार पपीते के पत्तों का रस डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है. डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं, ऐसे में पपेन एंजाइम उनकी संख्या को संतुलित करने में मदद कर सकता है. कुछ अध्ययनों में यह भी देखा गया है कि पत्तों का जूस लेने से प्लेटलेट्स में सुधार हो सकता है. हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति पर इसका असर अलग हो सकता है.

पाचन और लिवर के लिए भी होता है फायदेमंद 
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गैस और अपच आम समस्या बन गई है. पपीते के पत्तों में मौजूद पपेन और काइमोपपैन एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर काम करता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे फैटी लिवर और हेपेटाइटिस जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

ब्लड शुगर कंट्रोल और सूजन से भी मिलता है राहत
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पपीते के पत्ते लाभकारी माने जाते हैं. इनमें मौजूद तत्व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है. इसके अलावा इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते है.

जाने त्वचा और बालों के लिए कैसे उपयोगी होता है पपीते का पत्ता 
पपीते के पत्ते केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सुंदरता के लिए भी फायदेमंद हैं. इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को साफ और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं और मुंहासों को कम कर सकते हैं. वहीं, बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनके विकास में भी सहायक होते हैं.

कुल मिलाकर, पपीते के पत्ते एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं, लेकिन इनका उपयोग हमेशा सावधानी और विशेषज्ञ की सलाह के साथ करना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !