Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Palamu News: 18 घंटे बाद पटरी पर लौटी रफ्तार, राजहरा हादसे के बाद डाउन लाइन बहाल

Palamu News: धनबाद रेल मंडल के कोल इंडिया कॉरिडोर (सीआईसी) रेलखंड के बरवाडीह-गढ़वा रोड मार्ग पर करीब 18 घंटे बाद रेल परिचालन आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। शुक्रवार सुबह छह बजे राजहरा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन और रिवर्सिबल लाइन को क्लियर करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।


पलामू एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें हुईं रवाना
डाउन लाइन चालू होने के बाद पलामू एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई मालगाड़ियों का परिचालन कराया गया। हालांकि अप लाइन पर अभी ट्रेनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अप लाइन को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।

डिरेलमेंट से ठप हुआ था रेल यातायात
गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे राजहरा स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के डिरेल हो जाने से अप लाइन और रिवर्सिबल लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया था। हादसे के कारण कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।

अप लाइन बहाली की कवायद तेज, जल्द सामान्य होगी व्यवस्था
दुर्घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर लगातार बहाली कार्य चलाया। मरम्मत और ट्रैक क्लियरेंस अभियान के बाद शुक्रवार सुबह डाउन लाइन शुरू करने में सफलता मिली। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अगले दो से तीन घंटे में अप लाइन भी बहाल हो जाएगी और इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर रेल यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !