Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Palamu News: रेडमा ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर युवक गंभीर, दोनों पैर कटे, हालत नाजुक

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित रेडमा ओवरब्रिज के समीप मंगलवार तड़के एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए, जबकि पेट में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को रेलवे ट्रैक से निकालकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है और उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव निवासी मुदेश्वर राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

घटना से पहले पत्नी से हुआ था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात विकास कुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह करीब 4:40 बजे रेडमा ओवरब्रिज के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसा या आत्महत्या का प्रयास? पुलिस कर रही जांच
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन की चपेट में दुर्घटनावश आया या फिर यह पारिवारिक तनाव के कारण उठाया गया कोई आत्मघाती कदम था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !