Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Palamu News: पॉक्सो और छेड़छाड़ मामले में फरार टेम्पो चालक गिरफ्तार

Palamu: पलामू पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक, नावाबाजार थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था।

विशेष टीम ने आरोपी को दबोचा
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेम्पो चालक नेहाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !