Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Palamu News: नाबालिग लड़की आत्महत्या के मामले ने लिया नया रुख, युवक पर संगीन आरोप

Palamu News: मेदिनीनगर क्षेत्र के मुंदरिया गांव में नाबालिग लड़की की आत्महत्या मामले मृतका के परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है और उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, पड़वा थाना के मानआहर गांव निवासी हृदय पासवान के बेटे टुनटुन पासवान ने घटना के दिन नाबालिग लड़की को फोन कर दोनों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।
मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप 
लड़के पर आरोप है कि इस धमकी के बाद लड़की मानसिक रूप से तनाव में आ गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटनास्थल का भी जायजा ले रही है। गौरतलब है कि लड़की कुछ दिन पहले ही अपने फुआ के घर मुंदरिया गांव आई हुई थी। टुनटुन यादव से बातचीत के बाद वह काफी रो रही थी। आत्महत्या के बाद परिजन शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार के लिए मानआहार गांव ले जा रहे थे।


लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाई और दाह संस्कार रोककर शव को अपने कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा।
इधर मृतका के पिता के अस्पताल चौकी में दिए गए फर्द बयान के आधार पर लेस्लीगंज थाना में आरोपी टुनटुन पासवान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !