Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Palamu Crime News: पलामू में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Palamu: पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अफजाल अंसारी के अनुसार, दुबियाखाड़ की दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे, लेकिन चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी में हथियार बरामद, रिवॉल्वर जब्त
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से छह राउंड वाला देशी रिवॉल्वर बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर हथियार को जब्त कर लिया गया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान प्रकाश कुमार सिंह (28), रवि प्रजापति (23) और सुदर्शन सिंह (50) के रूप में हुई है। इनके पास से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
इस अभियान में एएसआई बसंत कुमार दुबे सहित श्रवण कुमार मेहता, संजय राम, मनीष कुमार दुबे और शैलेश कुमार शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !