Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Pakur News: बेलपहाड़ी के बंद खदान में युवक के डूबने की आशंका, मौके पर पहुंचे अधिकारी जांच में जुटे

Pakur News: पाकुड़ के हिरणपुर अंचल क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव स्थित एक बंद पड़े खदान में मंगलवार दोपहर नहाने गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता युवक की पहचान बेलपहाड़ी निवासी 25 वर्षीय राम पहाड़िया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम दोपहर में खदान में नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खदान किनारे मिले कपड़े, डूबने की आशंका
खोजबीन के दौरान खदान के किनारे युवक का गमछा और कपड़े पड़े मिले, जिसके बाद उसके पानी में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचल अधिकारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !