Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Operation Sindoor: “दुश्मन की हर चाल हुई नाकाम” ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं ने बताई भारत की ताकत

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस सैन्य अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल Awadhesh Bharti और वाइस एडमिरल A N Pramod ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ नीति और सैन्य क्षमता का प्रतीक बन चुका है। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सिर्फ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं था, बल्कि उन सभी ढांचों के खिलाफ जवाब था जो आतंकवाद को समर्थन देने का काम कर रहे थे।

13 विमान मार गिराने और कई सैन्य ठिकाने तबाह करने का दावा
अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। उनके अनुसार अभियान में 13 पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए, 11 सैन्य बेस तबाह किए गए और 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। सैन्य अधिकारियों ने इसे भारत के सैन्य इतिहास की महत्वपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को भारत की रणनीतिक क्षमता और तैयारी का संदेश दिया।

पहलगाम हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पिछले वर्ष हुए उस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसके बाद सरकार ने सुरक्षा बलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश और पूरी पेशेवर स्वतंत्रता दी। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन बेहद योजनाबद्ध और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे दुश्मन की हर कोशिश को विफल कर दिया गया।

स्वदेशी रक्षा उपकरणों ने दिखाई आत्मनिर्भर भारत की ताकत
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए 65 प्रतिशत से अधिक रक्षा उपकरण स्वदेशी थे। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी सफलता का उदाहरण है। उनके मुताबिक भारतीय सेना ने आधुनिक तकनीक और रणनीतिक तैयारी के दम पर दुश्मन को हर मोर्चे पर जवाब दिया और पाकिस्तान की भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पूरी तरह नाकाम रही।

“शांति चाहते हैं, लेकिन जवाब देने में सक्षम हैं” : एयर मार्शल अवधेश भारती
एयर मार्शल अवधेश भारती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल रोका गया है, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की सोच “जियो और जीने दो” की है, लेकिन अगर कोई देश भारत की शांति को कमजोरी समझने की गलती करेगा तो उसे निर्णायक जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को पूरी ऑपरेशनल स्वतंत्रता दी गई थी और पाकिस्तान की हर जवाबी कार्रवाई को तुरंत विफल कर दिया गया।

भारतीय नौसेना ने भी निभाई अहम भूमिका
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना ने भी सक्रिय और रणनीतिक भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि नौसेना ने बैटल कैरियर ग्रुप, पनडुब्बियों और अन्य सैन्य संसाधनों को तैनात कर समुद्री मोर्चे पर दबाव बनाया। इसके साथ ही पाकिस्तान के व्यावसायिक समुद्री मार्गों पर नियंत्रण स्थापित कर उसकी गतिविधियों को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने दुनिया के सामने भारत की समुद्री ताकत और सैन्य तैयारी को मजबूती से प्रदर्शित किया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !