Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Navratri Day 8: महाअष्टमी पर मां महागौरी को चढ़ाएं ये खास भोग, जानें पूजा की पूरी विधि

Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन यानी महाअष्टमी को देवी दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा होती है। माना जाता है कि मां महागौरी बहुत ही तेजस्वी हैं और जो भी भक्त उनके साथ सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मां महागौरी का रूप
मां महागौरी का रंग सफेद है और वो सफेद कपड़े पहनती हैं। इनके चार हाथ हैं, जिसमें से दो हाथ आशीर्वाद देते हैं और बाकी दो में शस्त्र हैं। माता वृषभ (बैल) पर सवारी करती हैं। इनके दर्शन से मन शांत और प्रसन्न हो जाता है।

पूजन की विधि
नवरात्रि के आठवें दिन सुबह सूरज निकलने से पहले उठें, साफ-सफाई करके स्नान और ध्यान करें। फिर व्रत और पूजा का संकल्प लें। घर के ईशान कोण में माता का चित्र या मूर्ति रखें और उसे साफ पानी से स्नान कराएं। सफेद फूल जैसे रात की रानी अर्पित करें। धूप-दीप, फल, मिठाई और चंदन अर्पित करें।
माता के मंत्र का जाप और स्तोत्र का पाठ करें।

मां महागौरी को क्या भोग लगाएं 
 माता को नारियल बहुत पसंद है। आप नारियल सीधे अर्पित कर सकते हैं या नारियल से बनी बर्फी भी चढ़ा सकते हैं।
 दूध से बनी सफेद मिठाइयां या नारियल की खीर अर्पित करें।
अष्टमी के दिन ये प्रसाद बहुत खास माने जाते हैं। मखाने की खीर या साधारण चावल की खीर भी माता को बहुत प्रिय है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !