Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Lohardaga Crime News: कुडू बाईपास पर देर रात चली गोली, युवक घायल, हमलावरों ने वाहन में लगाई आग

Lohardaga: लोहरदगा के कुडू में देर रात अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना महुआ टोली के पास बाईपास सड़क की है. फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई. इसी दौरान हमलावरों ने एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया.

गोली लगने से युवक घायल
गोली चलने की आवाज के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग और वाहन में आग लगाने के पीछे क्या वजह थी. घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है. फिलहाल घटना के कारण और आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !