Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Latehar News : मिड डे मील के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छह बच्चे घायल, जर्जर भवन बना हादसे की वजह

Latehar News : जिले में एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया, जहां मिड डे मील के दौरान अचानक छज्जा गिरने से छह बच्चे घायल हो गए। यह घटना बरवाडीह प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लुहूर की है। घटना के समय बच्चे बरामदे में बैठकर मध्यान्ह भोजन कर रहे थे, तभी छज्जे का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर पड़ा।घटना में कक्षा पांच की दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोट लगी है। घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।


2004 में बना था भवन, लंबे समय से जर्जर स्थिति में था स्कूल


स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि भवन का निर्माण वर्ष 2004 में हुआ था और समय के साथ छत व छज्जा काफी जर्जर हो चुके थे। बच्चे अक्सर बरामदे में बैठकर भोजन करते थे, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी और बड़ी संख्या में अभिभावक मौके पर पहुंच गए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल भवन की मरम्मत कराने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर सरकारी स्कूलों के जर्जर ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !