Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Latehar News : जंगल में शिकार के दौरान युवक की मौत, महुआ पेड़ के नीचे मिला शव

Latehar News : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत स्थित कलकलिया टोला में जंगल में शिकार खेलने गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामेश्वर उरांव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रामेश्वर उरांव शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल की ओर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर जंगल में गोली चलने की सूचना दी।

महुआ पेड़ के नीचे खून से लथपथ मिला शव, सीने में लगी थी गोली

सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान एक महुआ पेड़ के नीचे रामेश्वर उरांव का शव खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि उसके सीने में गोली लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि मामला हादसा है या फिर हत्या। घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !