Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Latehar News: हाईटेंशन टावर से लटका मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

Latehar News: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित अलौदिया पहाड़ी के पास एक हाईटेंशन टावर से युवती का शव फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को टावर पर एक युवती का शव झूलता देखा गया. सूचना मिलने के बाद चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

मौत के कारणों की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. युवती की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !