Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Latehar News: किराना गोदाम में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Latehar News: जिले के महुआडांड़ शहीद चौक स्थित अभिषेक किराना दुकान के गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। अनुमंडल मुख्यालय में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका और अधिकांश सामान जल गया।
आग की घटना के बाद अग्निशमन व्यवस्था पर उठे सवाल 

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ संतोष कुमार बैठा और महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए पानी का टैंकर मंगाया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण काफी मशक्कत के बाद ही उस पर काबू पाया जा सका।
दुकानदार अभिषेक कुमार ने बताया कि दुकान के बगल में स्थित गोदाम से धुआं निकलते देख उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने भी घंटों मेहनत कर आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध होती, तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। इस घटना के बाद क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !