Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Koderma News: कोडरमा घाटी में हादसे रोकने की तैयारी, ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे हाईटेक कैमरे

Koderma News: कोडरमा घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए अब हाईटेक सिस्टम का सहारा लिया जाएगा. नेशनल हाईवे के दुर्घटना संभावित इलाकों यानी ब्लैक स्पॉट को Advanced Traffic Management System (ATMS) से जोड़ा जाएगा. इसके तहत हाईवे पर सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरों से तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखी जाएगी.

तेज रफ्तार पर होगी सीधी नजर
प्रशासन के मुताबिक, जिले में करीब 80 फीसदी सड़क हादसों की वजह तेज रफ्तार सामने आती है. इसी को देखते हुए ब्लैक स्पॉट पर कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है. DC ने NHAI को दुर्घटना संभावित जगहों की पहचान कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. DTO और पुलिस की टीम मिलकर इन स्थानों का सर्वे करेगी. NHAI ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है.

हादसा होते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट
ATMS के जरिए सिर्फ ओवरस्पीड पर नजर नहीं रखी जाएगी. हादसा होने की स्थिति में कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना मिलने की व्यवस्था भी होगी. इससे दुर्घटना के बाद राहत और बचाव टीम को जल्द मौके तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. घायलों को समय पर इलाज मिल सकेगा.

जेजे कॉलेज से बागीटांड़ तक फोरलेन की तैयारी
कोडरमा में जेजे कॉलेज से बागीटांड़ के बीच लगने वाले जाम को लेकर भी NHAI ने योजना तैयार की है. इस सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है. इसके साथ ही सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने का प्राक्कलन भी तैयार किया गया है. फिलहाल फोरलेन सड़क जेजे कॉलेज तक है. इसके आगे सड़क संकरी होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से अक्सर जाम की स्थिति बनती है. सड़क चौड़ी होने के बाद इस हिस्से में यातायात को सुचारू करने में मदद मिलेगी.

चंदवारा में यात्रियों के लिए बनेगा एमिनिटीज सेंटर
लंबी दूरी के वाहन चालकों और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी है. चंदवारा में हाईवे एमिनिटीज सेंटर विकसित करने की योजना है. NHAI ने इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है. सेंटर में रेस्ट रूम, फूड कोर्ट, साफ शौचालय और पार्किंग की सुविधा होगी. यात्रियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी उपलब्ध कराने की योजना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !