Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Khunti News : खूंटी पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Khunti News : खूंटी पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से खूंटी के अलावा रांची और सरायकेला-खरसावां में हुई कई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।


जमशेदपुर में छापेमारी कर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को सूचना मिली थी कि तोरपा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी चोरी के आभूषण बेचने की तैयारी में हैं। इसके बाद एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जमशेदपुर में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार, मो. अफरोज, बाबू पिल्ले और अजय शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में सभी ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

आभूषण, शराब और कार समेत कई सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण, धार्मिक लॉकेट, पायल, चेन, अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र सहित कई सामान बरामद किए। इसके अलावा ब्लेंडर्स प्राइड शराब की 84 बोतलें, लोहे का सबल, कटर, मास्क, टोपी, चार कीपैड मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की अर्टिगा कार भी जब्त की गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम, रांची और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या और धोखाधड़ी सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक फुलमनी टोप्पो, राजीव कुमार तुरी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !