Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Khunti Crime News: मुरहू में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

Khunti Crime News: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम शिवा महतो उर्फ सियो और विजय गोंझू हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. यह कार्रवाई 02 फरवरी को ग्राम कोड़ाकेल के समीप की गई.

गुप्त सूचना से खुला मामला
अनुमंड पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक, खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. सूचना मिलते ही मुरहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए और संदिग्ध स्थानों पर निगरानी शुरू की गई.



छापामारी दल ने ग्राम कोड़ाकेल के पास कार्रवाई करते हुए शिवा महतो उर्फ सियो को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का बना देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं. पूछताछ में शिवा महतो ने बताया कि यह हथियार उसे विजय गोंझू ने दिया था. इस जानकारी के सत्यापन के बाद पुलिस ने विजय गोंझू को भी गिरफ्तार कर लिया. उसकी तलाशी में एक जिंदा गोली बरामद हुई.

आपराधिक नेटवर्क की जांच
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विजय गोंझू का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन दोनों का किसी बड़े अवैध हथियार नेटवर्क से संबंध है या नहीं. इस पूरे मामले में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोहे के देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां जब्त की हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !