Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के बाद फिर तेज हवाओं का अलर्ट

Jharkhand: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बीती रात तेज आंधी और तूफान ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। कहीं पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए तो कई जगहों पर घरों के शेड उड़ गए। अचानक बदले मौसम ने आम जनजीवन को प्रभावित किया और कई इलाकों में दहशत का माहौल रहा।

आज फिर तेज हवाओं का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। आज सात जिलों में तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान है कि शाम 7 बजे के बाद मौसम फिर करवट लेगा और हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में विशेष सतर्कता जरूरी
सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका और पाकुड़ जिलों में तेज हवा का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि शाम के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और खुले स्थान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

बाकी इलाकों में भी तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना
राज्य के अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मुख्य प्रभाव तेज हवा का ही रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी ने दी दस्तक
मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। पलामू, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 19 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे रात में भी गर्मी महसूस होगी।

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड
बीते 24 घंटों में गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता
रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 36/21, धनबाद में 35/19 और बोकारो में 35/20 डिग्री तापमान रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !