Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में बढ़ी गर्मी की मार, तापमान में उछाल के साथ हीट अलर्ट

Jharkhand: झारखंड में बीते कुछ दिनों तक जहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ था, वहीं अब अचानक मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आने वाले 24 घंटे में भी इतनी ही वृद्धि की संभावना जताई गई है।

इस बदलाव के कारण राज्य में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

इन शहरों में दर्ज हुआ तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है
  • सरायकेला: 36.8°C (सबसे अधिक)
  • रांची: 32.2°C
  • जमशेदपुर: 34.4°C
  • चाईबासा: 36.4°C
सोमवार के आंकड़ों के अनुसार प्रमुख शहरों का तापमान और AQI इस प्रकार रहा:
शहर
अधिकतम/न्यूनतम तापमान
AQI
रांची
36/21°C
165
जमशेदपुर
38/24°C
152
धनबाद
36/21°C
165
बोकारो
38/23°C
140

दिन में कड़ी धूप, बाहर निकलना मुश्किल
राजधानी रांची में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप देखी गई। वहीं जमशेदपुर में शाम के समय भी इतनी कड़ी धूप रही कि बाहर निकलते ही लोग पसीने से तरबतर हो गए।
इन जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर में तापमान में आज और 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है।

वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों में तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को गर्मी को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हीट से बचाव के लिए चेतावनी
  • मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि
  • दोपहर में बाहर निकलने से बचें
  • शरीर को पूरी तरह ढककर रखें
  • लगातार पानी पीते रहें और हाइड्रेट रहें
कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना
गर्मी के साथ-साथ कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल भी सकता है।

सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह में तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !