Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अचानक बढ़ी कनकनी, 13 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Jharkhand: झारखंड में मौसम ने अचानक ठंड का रुख अपना लिया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज सर्दी और घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। राजधानी रांची सहित आधे से अधिक जिलों में सुबह-सुबह कोहरे की मोटी परत बिछी हुई है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटों में रांची के निकट कांके सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में सूरज निकलने पर भी ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही।


13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा समेत 13 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यात्रा पर असर पड़ सकता है।

23 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 से 23 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। लातेहार और कोडरमा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !