Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Jharkhand Weather Update: गर्मी और बारिश का डबल अटैक, पलामू में तापमान 41°C तक पहुंचने के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।


कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

येलो अलर्ट जारी, 40-50 kmph की हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। खासकर दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में आंधी-तूफान की संभावना अधिक जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव, कुछ जिलों में गर्मी बरकरार
बारिश के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा और डालटनगंज सबसे गर्म जिला रह सकता है। यहां तापमान 36-41°C तक पहुंच सकता है, जबकि रातें 24-29°C के बीच रहेंगी। वहीं रांची, खूंटी और सिमडेगा में बारिश के चलते मौसम सुहावना और राहतभरा बना रहेगा
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !