Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-17

Jharkhand Weather Report: झारखंड का मौसम, 4 दिन लगातार तेज बारिश; तूफान जैसी हवाएं भी चलेंगी

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से झारखंड का मौसम बदल जाएगा

jharkhand weather report: आज झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगाष झारखंड के अधिकतर जिलों में शनिवार से अगले चार दिनों तक आंधी, गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार के लिए जहां अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं रविवार से मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हालांकि इस दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में अन्य जिलों की तुलना में आंधी-बारिश असर कम रह सकता है। जहां बारिश नहीं भी होगी, वहां आसमान में बादल छाए रहेंगे।

उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान पाकुड़ में 50 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा घाटशिला, दुमका, चाईबासा आदि कुछ जगहों पर भी बारिश की सूचना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, यूपी के पश्चिम और उत्तरी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर बांग्लादेश के उत्तरी भाग तक निम्न दबाव का टर्फ बना हुआ है। यह इन राज्यों के तराई क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। इस वजह से असर झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

इधर, शुक्रवार को रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। राज्य के चार जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। । हजारीबाग, चतरा व रांची में तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। रांची में पिछले 24 घंटों में अधिकतम दो डिग्री तक बढ़ा है। आज से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होगा और प्रदेश के औसत तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत भी मिल जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !