Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-30

Jharkhand Weather Report : झारखंड में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होती रहेगी

Meta Description

 Jharkhand: मौसम में बदलाव से झारखंड के सभी 24 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही रहनेवाला है. मौसम पूर्वानुमान की मानें तो तीन मई तक राज्य में मौसम कूल-कूल रहेगा. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें। बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और तेज हवाओं के दौरान सावधानी से बाहर निकलें.

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से तीन मई तक मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इसे देखते हुए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. चार मई से आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है.

झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. सिमडेगा में पांच मिमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में सबसे अधिक 52.4 मिमी बारिश हुई.

झारखंड में मौसम में आये बदलाव से अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है. सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मंगलवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू जिले के मेदिनीनगर 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है. रांची का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !