Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jharkhand Politics: ईंधन संकट और विदेश नीति को लेकर महिला कांग्रेस का केंद्र पर हमला

Jharkhand Politics: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर तीखी आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय दबावों के कारण भारत की विदेश नीति प्रभावित हो रही है, जिसका असर देश की ऊर्जा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है.


रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका से जुड़े मुद्दों के कारण भारत को रूस से सस्ता तेल खरीदने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर देश में ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर पड़ रहा है.

सरकार पर देशहित से समझौते का आरोप
उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि भारत कब और किस देश से तेल खरीदेगा, इसका निर्णय भी बाहरी दबाव को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है. रमा खलखो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के हितों से समझौता किया है.

लाइन में खड़ा होना मोदी सरकार की पहचान
केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आम लोगों को कई बार लाइनों में खड़ा होना पड़ा है. नोटबंदी के दौरान बैंक के बाहर लंबी कतारें लगीं, कोरोना काल में ऑक्सीजन और श्मशान घाटों के बाहर इंतजार करना पड़ा और अब एलपीजी सिलेंडर के लिए भी लोगों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है.

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेंगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाई जाती रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !