Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jharkhand News : बोकारो में ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Jharkhand: बोकारो पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, फुसरो बाजार स्थित एक सोना-चांदी की दुकान से 29 मार्च को अज्ञात दो अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दुकान मालिक राजेंद्र प्रसाद दास ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सोने की चेन, झुमका और टॉप्स सहित करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात कही गई थी।
ग्राहक बनकर दुकानदार को बहला कर की गई थी चोरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डंप और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर ओडिशा भेजा गया।

जांच के दौरान टीम ने ओडिशा के नोवापाड़ा जिले से आरोपी निसार अली उर्फ काला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर ग्राहक बनकर दुकानदार को बातों में उलझाकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए, जिनमें 4 सोने की चेन और 30 ईयररिंग शामिल हैं। बरामद जेवरात की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !